विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया के ओयुना से मंगोलियाई भाषा में एक हार्टलाएन है:नमस्कार। आपको इस खूबसूरत और उज्ज्वल दिन की शुभकामनाएं। मेरे एक आंतरिक दर्शन में, मैंने काले कपड़े पहने राक्षसों को मेरे घर के दरवाजे के बाहर खड़े होकर अंदर घुसने की कोशिश करते हुए देखा। मैं बहुत डरी हुई थी, लेकिन अचानक, गुरुवर द्वारा डिजाइन किए गए पीले कंगन से इतनी रोशनी निकली कि वे काली शक्तियां तितर-बितर हो गईं और अंदर प्रवेश नहीं कर पाईं। मैंने पवित्र नामों का जोर-जोर से जाप किया, और जिस क्षण मैं सोच रही थी कि क्या मैं इतनी जोर से जाप कर सकती हूँ, उसी क्षण मेरी आँख खुल गई।उस दिन, अंतर्ज्ञान से मुझे पीला ब्रेसलेट पहनने की इच्छा हुई, इसलिए मैंने उस सुबह काम पर जाते समय इसे पहन लिया थआ। मैं गुरुवर के प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जो हर क्षण मेरी रक्षा करते हैं और हर चीज़ को सर्वोत्तम तरीके से व्यवस्थित करते हैं। कामना है कि हमारी धरती माता एक शांतिपूर्ण, वीगन दुनिया बन जाए। मंगोलिया से ओयुनासहज ज्ञान वाली ओयुना, हमारे करुणामय गुरुवर द्वारा डिजाइन किए गए एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी ने कैसे आपकी रक्षा की, इस बारे में अपनी आंतरिक दृष्टि साझा करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने सच में हमें इस कठिन संसार में आगे बढ़ने के लिए वह सब कुछ दिया है जिसकी हमें जरूरत है, और वे हर तरह से हमारी देखभाल करने के लिए हमेशा मौजूद हैं। आइए हम अपने हृदय में सचमुच कृतज्ञ बनें और हमें दिए गए प्रेम और अनुग्रह को संसार में फैलाएं ताकि हम गुरुवर की प्रेममयी दया के उपयोगी साधन बन सकें। आइए हम सब लगन से आध्यात्मिक साधना करें और उस उद्देश्य को पूरा करें जिसके लिए हमने इस दुनिया में जन्म लिया है, और विश्व वीगन, विश्व शांति लाने में हर संभव तरीके से गुरुवर की सहायता करें ताकि सभी प्राणी परमेश्वर की इच्छानुसार सद्भाव में रह सकें। आप और मंगोलिया के सभी अद्भुत लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर की शक्ति से सामर्थ्य प्राप्त करें जो आप में विद्यमान है, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।











